Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली: भारतीय विरासत संस्थान (आईआईएच), नोएडा एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 4 जून तक “ब्राह्मी लिपि” विषय पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन अवसर पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव एवं आईआईएच के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी, प्रो. सुधीर कुमार लाल और प्रो. (डॉ.) अनुपा पाण्डे उपस्थित रहे।

    डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं में भारतीय इतिहास, संस्कृति और ज्ञान-परंपरा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। प्रो. अनुपा पाण्डे ने ब्राह्मी लिपि के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि प्रो. सुधीर कुमार लाल ने इसे भारत की अनेक लिपियों का मूल स्रोत बताया।

    कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 50 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिनमें छात्र, शिक्षक, शोधार्थी और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्राह्मी लिपि, प्राचीन शिलालेखों और भारतीय अभिलेखीय परंपरा के अध्ययन की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

    ब्राह्मी लिपि भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर की महत्वपूर्ण कड़ी रही है। सम्राट अशोक के अभिलेखों से लेकर अनेक प्राचीन ग्रंथों तक इसकी विशेष भूमिका रही है। कार्यशाला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारत की प्राचीन ज्ञान-परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
    Next Article ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.