टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का स्वागत समारोह संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन एवं व्हीकल फैक्ट्री प्लांट वन में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का भव्य स्वागत किया गया। दोनों डिवीजनों में आयोजित समारोह में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य, डिवीजन हेड, आईआर अधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल रहे।

महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में बोनस, स्थाईकरण, सोशल सिक्योरिटी, वेतन समझौता, सेफ्टी, क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाना यूनियन की प्राथमिकता है। साथ ही मजदूरों के बच्चों के अच्छे स्कूलों में दाखिले, ग्रुप इंश्योरेंस, लिव बैंक और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने मजदूरों से आगामी वेतन समझौते के लिए सुझाव आमंत्रित किए और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः शैलेंद्र कुमार, लखनपाल सिंह और अली राजा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एच.एस. सैनी और रियाज अहमद ने प्रस्तुत किया।


