Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बच्चों सहित सभी नागरिकों का हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवाओं की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए एआई आधारित कंट्रोल रूम स्थापित करने, ओला-उबर मॉडल पर आपातकालीन परिवहन व्यवस्था विकसित करने तथा स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े सभी एम्बुलेंसों को पूरी तरह क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। उन्होंने एएनएम और जीएनएम की रिक्तियों को शीघ्र भरने, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

    बैठक में मेडिकल कॉलेजों में यूजी-पीजी सीटें बढ़ाने, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का कार्य जल्द पूरा करने, ब्लड बैंक एवं ब्लड सेपरेशन यूनिट को सुदृढ़ करने, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अस्पतालों में स्वच्छता एवं एयर-कूल सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य कार्ययोजना तैयार करने, एबीएचए कार्ड अभियान चलाने, अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का अध्ययन करने तथा जल्द ही “अबुआ दवाखाना” शुरू करने की दिशा में कार्रवाई तेज करने को कहा। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि
    Next Article ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.