झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, महापंचायत गठन व समाज सेवा कोष की घोषणा

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रविवार को रेवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, जमशेदपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की। इसमें प्रांतभर से आए परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, पदाधिकारी और जिलों के अध्यक्ष/सचिव समेत लगभग 107 प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा के योगदान की सराहना की। अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने समाज में फैली वैमनस्यता को दूर करने और एकजुटता को संगठन की सफलता की कुंजी बताया। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने किया।
बैठक में कई दूरगामी निर्णय लिए गए। प्रमुख निर्णय पर लगी मुहर तथा डिजिटलीकरण : व्हाट्सएप पर साझा आधिकारिक संदेशों को मान्य माना जाएगा।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला सम्मेलन के कार्यकाल को तीन माह का विस्तार भी दिया गया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।

