द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन में शिक्षक दिवस मनाया गया, डॉ. रंजीत प्रसाद ने कहा- भारत प्राचीन काल से विश्व गुरु राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के बी.एड. विभाग में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सिंडिकेट सदस्य एवं राज्यपाल के प्रतिनिधि डॉ. रंजीत प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से विश्व गुरु रहा है और गुरु का समाज में सर्वोच्च स्थान है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रभारी प्राचार्या प्रो. डोरिस दास ने मुख्य अतिथि को पौधा और…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: स्कूली वैन दीवार से टकराई, दर्जनभर बच्चे व चालक घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बर्मा माइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत केपीएस स्कूल के पास मंगलवार को एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में चालक समेत करीब एक दर्जन बच्चे चोटिल हो गए, हालांकि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, वैन में तीन से चार स्कूलों के लगभग 16 बच्चे सवार थे। वैन सुंदरनगर की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन दीवार से टकरा गया।…
पवन कुमार को मिला ‘मैन ऑफ द ईयर’ अवार्ड, यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन फैक्ट्री यूनियन कार्यालय में पवन कुमार को ‘मैन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी। अध्यक्ष ने कहा कि विभागीय मानकों और काम के प्रति समर्पण का परिणाम यह सम्मान है। वहीं, महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह अवार्ड सभी के लिए प्रेरणा है और सुरक्षा मानकों का पालन कर आदर्श प्रस्तुत करने से हर…
जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश से जाम, जुगसलाई अंडर ब्रिज के पास कार बहकर डूबी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बुधवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्टेशन से बिष्टुपुर जाने वाला मार्ग जलजमाव के कारण घंटों जाम रहा। जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक के निकट पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक कार को बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी सेंट्रो कार पूरी तरह डूब गई। वाहन मालिक सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने गाड़ी पार्क कर निजी काम से बाहर गए थे, लेकिन लौटने…
जमशेदपुर में 14 सितंबर को चंपाई सोरेन की अगुवाई में लगेगा आदिवासी महा दरबार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अगुवाई में 14 सितंबर को जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में “आदिवासी महा दरबार” आयोजित होगा। यह कार्यक्रम आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा के बैनर तले होगा, जिसका उद्देश्य आदिवासी समाज की एकजुटता और संवैधानिक अधिकारों पर विमर्श करना है। चंपाई सोरेन ने बताया कि महा दरबार में पेसा कानून, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण, विस्थापन और आदिवासी सामाजिक संरचना जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी योद्धाओं के संघर्ष…
टीएमएच ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ‘वॉक फॉर लाइफ’ और जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के मनोरोग विभाग ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर “चेंजिंग द नैरेटिव” थीम के तहत जागरूकता अभियान और ‘वॉक फॉर लाइफ’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा स्टील की जीएम, मेडिकल सर्विसेज डॉ. विनिता सिंह ने किया। आयोजन में डॉक्टरों, प्रबंधन और स्टाफ ने भाग लिया। नर्सिंग कॉलेज द्वारा आत्महत्या रोकथाम पर नाटिका प्रस्तुत की गई और “चेंजिंग द नैरेटिव” विषय पर पैनल चर्चा हुई, जिसका संचालन डॉ. मनोज साहू ने किया। पैनलिस्ट्स ने मानसिक स्वास्थ्य पर…
जमशेदपुर: सोनारी के नवरंग मोहल्ला में 15 लाख की बड़ी चोरी, परिवार स्तब्ध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर संवाददाता। सोनारी थाना क्षेत्र के नवरंग मोहल्ला में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता सोनिया वर्मा अपने परिवार के साथ 8 सितंबर को कोर्ट के काम से छत्तीसगढ़ गई थीं। रविवार सुबह जब परिवार लौटा तो घर का ताला टूटा पाया और भीतर से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने व कीमती सामान गायब थे। परिवार को आज गया पिंडदान के लिए जाना था, लेकिन चोरी की खबर से वे स्तब्ध रह गए। वर्मा परिवार ने बताया कि 12…
यूसिल में ट्रांसफर आदेश की दोहरी नीति, कर्मचारियों में रोष राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) प्रबंधन पर चयनात्मक अनुशासन बरतने का आरोप लग रहा है। 24 जून 2025 को तत्कालीन सीएमडी डॉ. एसके सतपथी द्वारा हस्ताक्षरित ट्रांसफर आदेश (UCIL/CORP/193) के तहत 18 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था। अधिकांश अधिकारी समय पर नई पोस्टिंग पर ज्वाइन कर चुके हैं, लेकिन जादूगोड़ा में पदस्थापित एसके बर्मन (Emp. No. 7366), डीजीएम (परचेज) एचओडी, अभी तक अपनी नई जगह नहीं गए हैं। आदेशानुसार उन्हें डीजीएम (परचेज) एचओडी, तुमल्लापल्ली में रिपोर्ट करना था, पर वे निदेशक तकनीकी की कथित शह…
परसुडीह में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ पांच गिरफ्तार, 119 पुड़िया समेत कार और बैंक दस्तावेज बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 119 पुड़िया ब्राउन शुगर, हुंडई कंपनी की सफेद कार, 12 चेकबुक, तीन पासबुक, एक क्रेडिट कार्ड, नौ क्यूआर कोड और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली थी कि संत रोबर्ट स्कूल के…
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएमओ सतीश नायक समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम से जुड़ी कार्रवाई की समीक्षा…
