Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएमओ सतीश नायक समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

    बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम से जुड़ी कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बालू की कालाबाजारी व अवैध स्टॉक रोकने के लिए अभियान चलाने और जब्त खनिजों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बालू डीलरों के स्टॉक यार्ड में सीसीटीवी लगाने, उठाव का चलान निर्गत करने और पुल-पुलिया के पास से बालू उठाव रोकने के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन रोकथाम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी संचालकों और वाहन मालिकों पर कठोर कार्रवाई होगी। खनन, पुलिस, वन, परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को आपसी तालमेल और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के साथ अभियान चलाने को कहा गया, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

    अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा की समीक्षा बैठक, सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर
    Next Article परसुडीह में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ पांच गिरफ्तार, 119 पुड़िया समेत कार और बैंक दस्तावेज बरामद

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.