जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश से जाम, जुगसलाई अंडर ब्रिज के पास कार बहकर डूबी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।बुधवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्टेशन से बिष्टुपुर जाने वाला मार्ग जलजमाव के कारण घंटों जाम रहा। जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक के निकट पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक कार को बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी सेंट्रो कार पूरी तरह डूब गई।

वाहन मालिक सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने गाड़ी पार्क कर निजी काम से बाहर गए थे, लेकिन लौटने पर देखा कि उनकी कार जलजमाव के कारण नाले में समा गई है। इस घटना से लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिली।


