Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक शेषनाथ सिंह ‘शरद’ श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक शेषनाथ सिंह ‘शरद’ श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक शेषनाथ सिंह ‘शरद’ श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस के अवसर पर एक हिन्दी शिक्षक को राष्ट्रभाषा हिन्दी शिक्षण में उनके अतुलनीय योगदान के लिये सम्मानित करता है। इस वर्ष उपरोक्त सम्मान के लिये सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन कार्यकारिणी ने वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक एवं प्रसिद्ध कवि शेषनाथ सिंह ‘शरद’ का चयन किया है।

    शेषनाथ सिंह ‘शरद’ का जन्म ग्राम मचकिया, जिला शाहाबाद, बिहार में हुआ। स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने अपने गाँव में ही एक विद्यालय की स्थापना की एवं उसे हाई स्कूल स्तर तक पंहुचाया। कुछ समय उपरांत विद्यालय स्थानीय ग्रामीणों की निगरानी में छोड़ फकीरी का जीवन अपनाया एवं मंचों से देशभक्ति की ओजस्वी वीर रस की कविताओं का वाचन करते रहे। इमरजेंसी के विरुद्ध में होनेवाली अनेक सभाओं में मुख्य वक्ताओं के पूर्व इनकी कविताओं से जनता में जोश भरा जाता था।

    1981 में जमशेदपुर आगमन हुआ। ततपश्चात उनकी नियुक्ति साकची हाई स्कूल में हिन्दी शिक्षक के रूप में हुई, जहाँ उन्होंने 2011 तक हिन्दी की शिक्षा दी। सेवानिवृत्ति के पश्चात वर्कर्स कॉलेज में अतिथि शिक्षक के रूप में कोरोना काल तक पढ़ाते रहे।

    आपको ‘शरद’ उपनाम वरिष्ठ कवि श्याम नारायण पाण्डेय ने दिया। मंचों , कवि सम्मेलनों में उन्हें महादेवी वर्मा, जानकी वल्लभ शास्त्री, गोपाल दास नीरज, बुद्धिनाथ मिश्र जैसे नामचीन कवियों का संग एवं आशीर्वाद मिला। आपको राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 13 सितंबर शनिवार को तुलसी भवन में सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र सहित ₹11,000 की नगद राशि प्रदान की जाएगी।

    वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक शेषनाथ सिंह 'शरद' श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2003 की मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध, 18 सितंबर से बीएलओ कार्यालयों में मिलेगी प्रिंट कॉपी
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.