2003 की मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध, 18 सितंबर से बीएलओ कार्यालयों में मिलेगी प्रिंट कॉपी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने वर्ष 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण की मतदाता सूची आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दी है। यह सूची अब ऑनलाइन सीईओ झारखंड की वेबसाइट https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx पर देखी जा सकती है। इसके अलावा 18 सितंबर 2025 से मतदाता सूची की प्रिंट कॉपी राज्य के सभी बीएलओ, AERO और ERO कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम सूची में अवश्य जांच लें। वहीं, जो मतदाता रोजगार या अन्य कारणों से राज्य से बाहर निवास कर रहे हैं और अन्य राज्यों की सूची में जुड़े हैं, वे संबंधित राज्य की सीईओ वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसका लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।


