Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई
    Breaking News Headlines

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली, (भाषा) लोकसभा ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम हमलों की बरसी पर बृहस्पतिवार को पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परमाणु हथियारों के उन्मूलन और वैश्विक शांति एवं सौहार्द के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर इन हमलों की विभीषिका का उल्लेख किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज से 81 वर्ष पूर्व 6 और 9 अगस्त, 1945 को जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराए गए थे। इस त्रासदी में लाखों निर्दोष लोग मारे गए और असंख्य लोग इसके दुष्प्रभावों से प्रभावित हुए।’’

    बिरला ने कहा कि पहली बार विश्व ने परमाणु हथियारों के विनाशकारी प्रभाव को देखा।

    उन्होंने कहा, ‘‘यह सभा विश्व को सामूहिक विनाश के हथियारों से मुक्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है तथा परमाणु हथियारों के उन्मूलन और वैश्चिक शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त करती है।’’

    इसके बाद अध्यक्ष और सदस्यों ने कुछ देर मौन रखकर परमाणु हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान छह और नौ अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराए थे। इन हमलों में तत्काल एक लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि लाखों लोग गंभीर रूप से घायल और विकिरण से प्रभावित हुए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया
    Next Article मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    Related Posts

    इनर व्हील क्लब अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार बच्चियों की शिक्षा में किया सहयोग

    September 28, 2026

    एसआईआर के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

    September 28, 2026

    किराना दुकान के शटर पर चलीं दो गोलियां, इलाके में दहशत

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इनर व्हील क्लब अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार बच्चियों की शिक्षा में किया सहयोग

    किराना दुकान के शटर पर चलीं दो गोलियां, इलाके में दहशत

    एसआईआर के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

    स्वच्छता ही सेवा अभियान में जनभागीदारी, सार्वजनिक स्थलों की हुई सफाई

    आपत्तिजनक भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश, एसपी को आवेदन

    पेट्रोल पंप परिसर में बाइक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

    शहीदे -ए -आजम भगत की जयंती मनी

    शौर्य संस्था ने बुजुर्गों संग मनाया स्थापना दिवस, भगत सिंह को किया नमन

    अतिक्रमण से कराह रहा था तेघड़ा बाजार, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

    *बखरी में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, नाबालिग बच्ची संरक्षण में*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.