टीआरएफ लिमिटेड में ‘नवजीवन’ रक्तदान शिविर, 222 यूनिट रक्त संग्रहित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टीआरएफ लिमिटेड में पहली बार द्विवार्षिक रक्तदान शिविर ‘नवजीवन’ का आयोजन टीआरएफ लेडीज एसोसिएशन (TRFLA) ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) के सहयोग से किया। इस शिविर में 222 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

शिविर का उद्घाटन एमडी उमेश कुमार सिंह, सीएफओ आनंद चंद, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, श्रमिक संघ अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव अंजनी कुमार और TRFLA की श्वेता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन और एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

जमशेदपुर ब्लड सेंटर की डॉ. निर्जला झा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं श्वेता गुप्ता ने सभी को इस पुण्य कार्य में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

