बख्तियारपुर से लापता महिला और युवक का शव बरामद, प्रेम प्रसंग या हत्या? जांच में जुटी पुलिस महिला पुरुष का शव बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर से रीना नामक महिला के अपहरण का मामला उसके पति लोरिक कुमार ने 11सितंबर को बख्तियारपुर थाना में दर्ज करवाया था जिसमें सनोज कुमार नामक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया गया था।। 12सितंबर को रीना और सनोज का शव अथमलगोला थाना क्षेत्र के सरिस्तापुर के धोबा नदी के किनारे देर शाम शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग घटना स्थल की जांच की।प्रथम…
Author: dhiraj Kumar
आधी रात आलू गोदाम में जल कर ख़ाक,पटाखे के चिंगाड़ी से भड़की आग राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद के हीरापुर हटिया स्थित सब्जी गोदाम में शुक्रवार रात को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि आलू-प्याज के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी।स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गलियों के कारण हटिया के अंदर तक नहीं पहुंच सकी। हीरापुर हटिया को धनबाद का सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र माना जाता है। आग लालजीत…
मजदूर दिवस पर काम कराने और OT का भुगतान न करने पर त्रिपक्षीय वार्ता, प्रबंधन को 7 अक्टूबर को पक्ष रखने का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा ब्लू स्कोप स्टील लिमिटेड के ठेका प्रतिष्ठान मेसर्स सिग्नोड इंडिया लिमिटेड में 1 मई (मजदूर दिवस) और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) जैसे राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम पर लगाए गए मजदूरों को ओवरटाइम (OT) की दुगनी दर से भुगतान नहीं किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में उप श्रमायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई, जिसमें यूनियन की ओर से अंबुज कुमार ठाकुर, ठेका प्रबंधन की…
69 साल बाद भी टेनड़ाकोचा गांव बिजली से वंचित, स्कूल प्रबंधन ने लगाई आपूर्ति बहाल करने की गुहार राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखण्ड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत का टेनड़ाकोचा गांव आज भी बिजली से वंचित है। 15 आदिवासी परिवार डिबरी के सहारे जीवन यापन को मजबूर हैं। बिजली न होने से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय टेनड़ाकोचा के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। स्कूल के प्राचार्य और ग्रामप्रधान ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके और पढ़ाई प्रभावित न हो। ग्रामीणों ने भी गांव में…
सड़क पर बछड़ा की हत्या कर फेंके जाने से आक्रोशित विहिप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के मंगलम सिटी के समीप सर्विस लाइन पर गाय के बछड़े की हत्या कर फेंके जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही विहिप जिला अध्यक्ष डॉ0 जेएन दास के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए टाटा- कांड्रा मार्ग को जाम कर ‘गौ हत्या बंद करो’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क…
आयुष चिकित्सा विभाग के शिविर में 200 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत सचिवालय परिसर जगन्नाथपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी ने फीता काटकर किया। इस शिविर में चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाई दी गई। इस दौरान हड्डी एवं जोड़ों में दर्द ज्यादा मामले सामने आए। मौके पर उपस्थित सीएचओ डॉ0 प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग द्वारा समय समय पर नियमित रूप से पूरे…
पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद साबुआ हांसदा को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा के करूकोचा फुटबॉल मैदान में वीर शहीद साबुआ हांसदा स्मारक समिति द्वारा आयोजित 38वां शहादत दिवस समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी सहित कई नेता मौजूद रहे। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि साबुआ हांसदा ने आदिवासी समाज, विशेषकर संथालों की शिक्षा, सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका…
गीता हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज को टाटा स्टील से मिला सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता, बेलडीह क्लब हॉल में आयोजित टाटा स्टील वेंडर मीट में गीता हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज को सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन से सम्मानित किया गया। टाटा स्टील गम्हरिया में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान कॉरपोरेट सर्विसेज के चीफ प्रणय सिन्हा और हेड एच. बी. टोडीवाला ने एरिया मैनेजर संजय पंत को प्रदान किया। सर्टिफिकेट पाकर श्री पंत ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के मनोबल को बढ़ाने वाली है। गीता हॉस्पिटैलिटी टाटा ग्रुप की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ आर्सेलर मित्तल समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवाएँ दे रही है। इस…
जिले के 19 चयनित पंचायतों में लगा विशेष शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता बैंकिंग सेवाओं और सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओ से ग्रामीणों को आच्छादित करने को लेकर जिला के 19 पंचायतों में शिविर आयोजित कर आवेदन प्राप्त किए गए। 01 जुलाई 2025 से ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे विशेष बैंकिग शिविर के तहत अबतक 193 पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है ।जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति व परिवार बैंकिग सेवा और सरकार की…
जमशेदपुर: चाणक्यपुरी में युवती ने खुद को आग लगाई, 80% झुलसी, टाटा अस्पताल में भर्ती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवती स्नेहा कुमारी ने खुद को आग लगा ली। सूचना मिलते ही प्रभात कुमार सिंह और जीतू सिंह परमार मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और लगभग 80% शरीर जल चुका है। जानकारी के अनुसार, स्नेहा कुमारी डेढ़ महीने पहले…
