गीता हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज को टाटा स्टील से मिला सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता,
बेलडीह क्लब हॉल में आयोजित टाटा स्टील वेंडर मीट में गीता हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज को सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन से सम्मानित किया गया। टाटा स्टील गम्हरिया में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान कॉरपोरेट सर्विसेज के चीफ प्रणय सिन्हा और हेड एच. बी. टोडीवाला ने एरिया मैनेजर संजय पंत को प्रदान किया।

सर्टिफिकेट पाकर श्री पंत ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के मनोबल को बढ़ाने वाली है। गीता हॉस्पिटैलिटी टाटा ग्रुप की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ आर्सेलर मित्तल समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवाएँ दे रही है।

इस मौके पर टाटा स्टील गम्हरिया के कैप्टन मनीष सिन्हा और महेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। वहीं, जीएचएस चेयरमैन चंदर प्रकाश ने टाटा स्टील प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए अपनी टीम को बधाई दी।

