पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद साबुआ हांसदा को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा के करूकोचा फुटबॉल मैदान में वीर शहीद साबुआ हांसदा स्मारक समिति द्वारा आयोजित 38वां शहादत दिवस समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी सहित कई नेता मौजूद रहे।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि साबुआ हांसदा ने आदिवासी समाज, विशेषकर संथालों की शिक्षा, सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

