सड़क पर बछड़ा की हत्या कर फेंके जाने से आक्रोशित विहिप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के मंगलम सिटी के समीप सर्विस लाइन पर गाय के बछड़े की हत्या कर फेंके जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही विहिप जिला अध्यक्ष डॉ0 जेएन दास के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए टाटा- कांड्रा मार्ग को जाम कर ‘गौ हत्या बंद करो’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने से सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गई जिससे करीब एक घन्टे तक उंक्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौक्जे पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद सड़क जाम हटाया गया और स्थिति सामान्य हुई।


