सुंदर गुप्ता गणिनाथ सेवा संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:गणिनाथ सेवा संस्थान, गोलमुरी के कार्यालय में 8 सितंबर को चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर जुगसलाई के सुंदर गुप्ता, महामंत्री पद पर भुइयांडीह के संजय प्रसाद और कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

किसी भी पद पर प्रतिद्वंदी उम्मीदवार न होने के कारण तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चुनाव पदाधिकारियों ने तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मौके पर संस्थान के संरक्षक, आजीवन सदस्य, महिला सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्विरोध चुनाव के बाद सुंदर गुप्ता ने कहा यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। मैं संस्थान के विकास और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।


