Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी में ठेका कर्मियों की हड़ताल से गंदगी का अंबार, प्रबंधन और ठेकेदार पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी में ठेका कर्मियों की हड़ताल से गंदगी का अंबार, प्रबंधन और ठेकेदार पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी में ठेका कर्मियों की हड़ताल से गंदगी का अंबार, प्रबंधन और ठेकेदार पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा : यूसील कॉलोनी के संपदा विभाग के 30 ठेका कर्मी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। ठेकेदार मनोरंजन सिंह के द्वारा अभी तक मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। दुर्गा पूजा नजदीक होने के कारण मजदूरों में भारी नाराजगी है। मजदूरों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें बार-बार हड़ताल पर जाना पड़ता है, तब जाकर वेतन मिलता है। उनका कहना है कि साफ-सफाई का काम सबसे कठिन होता है, फिर भी वेतन के लिए उन्हें लगातार परेशान किया जाता है।

    मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई बार यूसिल प्रबंधन से शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ठेका कर्मियों को अभी तक इल का पैसा भी नहीं मिला है। हड़ताल के कारण पूरी कॉलोनी में गंदगी का अंबार लग गया है। डस्टबिन भरे पड़े हैं, गंदगी से कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं और बदबू से कॉलोनीवासियों का रहना मुश्किल हो गया है।

    मजदूरों का कहना है कि जब से कॉलोनी की साफ-सफाई की जिम्मेदारी ठेकेदार मनोरंजन सिंह को मिली है, स्थिति और बदहाल हो गई है। ठेकेदार मजदूरों को समय पर वेतन नहीं देता और प्रबंधन कार्रवाई नहीं करता। मजदूर संगठन ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि संपदा विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल ठेकेदार को संरक्षण देते हैं, जिसका खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ता है। मजदूरों ने बताया कि वेतन न मिलने से बच्चों की स्कूल फीस, बीमारों के इलाज और घर का राशन खरीदने में परेशानी हो रही है। वेतन भुगतान के लिए हड़ताल करना अब यूसील में सामान्य प्रक्रिया बन गई है।

    हड़ताल के कारण कॉलोनी के टाइप-1, ए, बी, सी टाइप क्वार्टरों और अधिकारियों के आवासों के सामने भी गंदगी फैल गई है, जिससे कॉलोनी की सुंदरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलोनीवासी भी बदहाल सफाई व्यवस्था से नाराज हैं। यूनियन नेताओं का कहना है कि टेंडर बहुत कम रेट पर दिया जाता है, जिससे मजदूरों को पर्याप्त वेतन नहीं मिल पाता और काम अधूरा रहता है। अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ठेकेदार मनमर्जी करते हैं।

    यूसील के नए सीएमडी के लिए यह लगातार हो रही हड़ताल बड़ी चुनौती बनती जा रही है। कॉलोनी की बदहाल स्थिति और संपदा विभाग के कामकाज पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि संपदा विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल 20 वर्षों से एक ही पद पर बने हुए हैं और कई बार उन्हें हटाने की मांग उठ चुकी है।

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी में ठेका कर्मियों की हड़ताल से गंदगी का अंबार प्रबंधन और ठेकेदार पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण से बौद्धिक चोरी रूकेगी : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article जादूगोड़ा: जामताड़ा की तरह कब होगी साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस के लिए चुनौती बना सजा दिलाना

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.