Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा: जामताड़ा की तरह कब होगी साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस के लिए चुनौती बना सजा दिलाना
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा: जामताड़ा की तरह कब होगी साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस के लिए चुनौती बना सजा दिलाना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा: जामताड़ा की तरह कब होगी साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस के लिए चुनौती बना सजा दिलाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा : जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 21/19 में तीन साइबर अपराधियों – मनोज मंडल, करण मंडल एवं राजेंद्र मंडल – को प्रथम जिला जज संतोष कुमार की अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि जामताड़ा पुलिस साइबर अपराधियों को सजा दिलाने में सक्रिय है।

    इसी तरह की घटनाएं जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में भी लगातार हो रही हैं। यहां कई लोग साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। पुलिस ने कई युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिनमें कपिल कुमार भगत, गिरधारी भगत, राहुल भगत सहित कई नाम शामिल हैं। पुलिस के राडार पर जीसू सिंह, सागर कर्मकार, राज भगत जैसे युवाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मास्टरमाइंड के रूप में महावीर भगत और मलय भगत के नाम प्रमुखता से सामने आते रहे हैं।

    हालांकि अब तक जादूगोड़ा क्षेत्र में पकड़े गए साइबर अपराधियों को सजा नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इन अपराधियों को अदालत से सजा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसे अपराधों पर लगाम लगाना मुश्किल होगा। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वह जामताड़ा पुलिस की तरह यहां भी साइबर अपराधियों को सजा दिलाए, ताकि अपराध पर रोक लगे।

    स्थानीय लोगों और यूसिल कर्मियों का कहना है कि क्षेत्र के कई साइबर अपराधी कम समय में भारी कमाई कर बड़े-बड़े मकान और गाड़ियां खरीद रहे हैं, जबकि आम लोग इनके शिकार बन रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि पुलिस और प्रशासन समन्वय बनाकर ठोस कार्रवाई करे और ऐसे अपराधियों को सजा दिलाए, ताकि क्षेत्र में साइबर अपराध का ग्राफ कम हो सके।

    जादूगोड़ा: जामताड़ा की तरह कब होगी साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पुलिस के लिए चुनौती बना सजा दिलाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा यूसील कॉलोनी में ठेका कर्मियों की हड़ताल से गंदगी का अंबार, प्रबंधन और ठेकेदार पर उठे सवाल
    Next Article जादूगोड़ा: पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने चिटफंड एजेंट गोपाल पात्रों पर लगाए गंभीर आरोप, लाखों रुपए का भुगतान नहीं मिलने का दावा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.