झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मिले सीता राम हासदा, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नरवा पहाड़/रांची पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा निवासी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह आदिवासी नेता सीता राम हासदा ने शनिवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान पोटका क्षेत्र में झामुमो संगठन को मजबूत करने समेत विभिन्न सांगठनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सीता राम हासदा ने क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों और अपनी समस्याओं को भी केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा। इस…
Author: Nizam Khan
अलविदा ‘टेक्सटाइल किंग’: उद्योगपति डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन, शोक में डूबा व्यापार जगत! राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई (इंद्र यादव) भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और ‘रेमंड’ समूह को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले डॉ. विजयपत कैलाशपत सिंघानिया अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से न केवल व्यापार जगत, बल्कि उनके चाहने वालों में भी गहरा दुख है। डॉ. सिंघानिया को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। एक युग का अंत डॉ. विजयपत सिंघानिया केवल एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता और बड़े दिल वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में…
सैल्यूट तिरंगा के सेवा शिविर में सभी पार्षदों एवं अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा जुगसलाई गौशाला चौक पर सेवा शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल सारंगी,जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह जी के द्वारा किया गया ।सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी पार्षदों अनिल मोदी,मुन्ना अग्रवाल,राखी सिंह,नेहा सिंह, सुरेन्द्र सिंह रेखी,शिल्पा तापड़िया, समाजसेवी बड़े लाल…
रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। विवेक जैन। रोहिणी सेक्टर 11 के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल द्वारा पंजाबी बाग क्लब ऑड़िटोरियम में स्कूल के वार्षिक उत्सव 2026 और ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, स्कूल यात्रा केे सुमित वर्मा, एक्टर जुनैद खान, प्रधानाचार्य पूजा सभरवाल, नटराज आर्ट के डाक्टर लक्की कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग…
उदयास्त आलिबाट के सहयोग से पुस्तक विमोचन कवयित्री डॉ. मंजुला गोस्वामी की कृति “अनुभवोर एभुमुकी” का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता गुवाहाटी, २७ मार्च: विशिष्ट समाजसेविका, लेखिका और कवयित्री डॉ. मंजुला गोस्वामी के कविता संग्रह “अनुभवोर एभुमुकी” का विमोचन किया गया। स्वैच्छिक संस्था ‘उदयास्त आलिबाट’ के सौजन्य से दिसपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रसिद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. दयानंद पाठक ने इस पुस्तक का लोकार्पण किया। पुस्तक का विमोचन करते हुए डॉ. पाठक ने अपने संबोधन में कहा, “मनुष्य का पूरा जीवन ही एक कविता है। जीवन की कई अनकही बातें कवि अपनी कविताओं के माध्यम से…
5 अप्रैल को इस्पात क्लब में वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पा पाण्डेय की तीन पुस्तकों का होगा विमोचन राष्ट्र संवाद संवाददाता राँची: शहर की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती पुष्पा पाण्डेय की तीन पुस्तकों का विमोचन आगामी 5 अप्रैल को इस्पात क्लब, मेकन में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “श्री साहित्य कुंज” के बैनर तले संपन्न होगा। विमोचन समारोह की अध्यक्षता परम आदरणीय आचार्य सजीव वर्मा ‘सलिल’ (जबलपुर) करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजु ठाकुर (जमशेदपुर) उपस्थित रहेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय (पूर्व विभागाध्यक्ष, राँची महाविद्यालय), डॉ. कमल बोस, डॉ. निरंजन प्रसाद, आचार्य प्रमोद झा, आचार्य प्रणव…
अयोध्या में आयोजित विशाल धर्म सम्मेलन में शामिल हुए सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता अयोध्या/जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में वह परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर पहुंचे। वहां धर्म सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। श्री राय ने धर्म सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस धर्म सम्मेलन में देश के उत्तर, दक्षिण,पूरब, पश्चिम सभी क्षेत्रों से दर्जनों की संख्या में पीठाधीश्वर पधारे हैं। यह जानकारी श्री राय ने दूरभाष पर दी।
जे-टेट 2026 में भूमिज भाषा की वापसी, मातृभाषा में परीक्षा का मौका मिलने से समाज में खुशी राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जे-टेट) में जनजातीय भाषा भूमिज को पुनः शामिल कर लिया गया है। यह निर्णय पोटका के विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा अधिसूचना संख्या 487/26.03.2026 जारी कर दी गई है, जिससे भूमिज समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। *विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से मिला परिणाम*…
रामनवमी को लेकर जामताड़ा में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: रामनवमी 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल के तहत शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, जामताड़ा बाजार, इंदिरा चौक, बस स्टैंड होते हुए यज्ञ मैदान तक गया। फ्लैग मार्च में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सशस्त्र बलों की मौजूदगी रही। इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना…
रामनवमी को लेकर जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने की विशेष बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 25 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूसों के सुचारु संचालन तथा आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी आयोजन निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के…
