Author: Nizam Khan

अवैध खनन पर सख्ती, ड्रोन से निगरानी के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कोयला, बालू और पत्थर के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाने तथा दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया। खनन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए ड्रोन के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही नाला थाना क्षेत्र के बंद पड़े खदानों में हो रहे अवैध खनन को रोकने हेतु रात्रि में पुलिस बल और…

Read More

कारा सुरक्षा समिति की बैठक, नए जेल हेतु वैकल्पिक स्थल खोजने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निर्देशों की समीक्षा करते हुए नए जेल निर्माण के लिए प्रस्तावित पाथरचपड़ा स्थल को अनुपयुक्त पाए जाने पर वैकल्पिक जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि जेल निर्माण के लिए लगभग 30 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। उपायुक्त ने मंडल कारा में बंदियों के लिए नियमित काउंसलिंग एवं मनोवैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बंदियों के कौशल विकास…

Read More

कुटीया में रहने वाले नंदलाल बेसरा के मामले पर पंचायत सचिव ने रखा अपना पक्ष राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर पंचायत के कमलिया गांव के टोला कटपहाड़ी निवासी नंदलाल बेसरा लंबे समय से एक कुटिया में रहने को मजबूर हैं। उनकी दयनीय स्थिति को हाल ही में राष्ट्र संवाद ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। इस मामले पर पंचायत सचिव परमेश्वर मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदलाल बेसरा का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जैसे…

Read More

झारखंड विधानसभा की समितियों की कार्यप्रणाली सुधार पर चर्चा राष्ट्र संवाद सं रांची: विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा स्थित समिति कक्ष में नवगठित सभी विधानसभा समितियों के सभापतियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने पर विचार करना था। अध्यक्ष ने सभी सभापतियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य शामिल होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि दोनों पक्ष राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करें।…

Read More

जामताड़ा में ‘पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा’ के तहत सघन जांच अभियान शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के 118 पंचायतों में पेयजल स्रोतों की सघन जांच शुरू की गई। अभियान के पहले दिन विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पेयजल स्रोतों की स्थिति का आकलन किया गया तथा पंचायत भवनों…

Read More

जामताड़ा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण, बुनियादी सुविधाओं एवं विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में भवन, पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जर्जर भवनों में संचालित केंद्रों को तत्काल बंद करने तथा जिन केंद्रों में बिजली की सुविधा नहीं है, वहां 15 अप्रैल तक कनेक्शन…

Read More

जामताड़ा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, कार्यशैली सुधारने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं, टास्क फोर्स एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन, एनीमिया नियंत्रण, परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत एवं आभा कार्ड जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। विशेष रूप से डेटा प्रविष्टि में लापरवाही को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई गई और सभी एमओआईसी को अपनी कार्यशैली में…

Read More

जामताड़ा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर, साप्ताहिक रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पाया गया कि जिले में संचालित एकमात्र ब्लड बैंक में रक्त की कमी के कारण मरीजों को अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, विशेषकर थैलेसीमिया पीड़ित एवं आपात स्थिति वाले मरीजों को। बैठक में भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ठोस रणनीति…

Read More

जामताड़ा में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति एवं नियमों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सिविल सर्जन द्वारा जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी दी गई। बताया गया कि सदर अस्पताल सहित कुल 18 केंद्रों को अनुमति दी गई है, जिनमें से 2…

Read More

जामताड़ा में जिला तकनीकी समिति की बैठक, स्केल ऑफ फाइनेंस पर निर्णय राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला स्तरीय तकनीकी समिति (स्केल ऑफ फाइनेंस) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों हेतु वित्तीय मानकों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न फसलों जैसे धान, गेहूं, मकई, चना, सरसों, आलू तथा सब्जियों की खेती में आने वाली लागत—बीज, उर्वरक, सिंचाई, जुताई, पौधा संरक्षण और मजदूरी—पर विस्तार से विचार किया गया। इसके साथ ही मत्स्य पालन, पशुपालन और गव्य विकास से संबंधित गतिविधियों के लिए भी स्केल ऑफ फाइनेंस निर्धारित करने पर सहमति बनी। मत्स्य…

Read More