कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने कदमा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर जेएनएसी द्वारा बढ़ाए गए दुकान किराए के मुद्दे पर व्यापारियों को एकजुट किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दुकानों का दौरा कर लीफलेट बांटे और किराया वृद्धि से होने वाली परेशानियों पर चर्चा की।
महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि बढ़े किराए को लेकर व्यापारियों में चिंता है। एसोसिएशन ने प्रशासन और जेएनएसी को व्यावहारिक समाधान के लिए एक माह का समय दिया है। तय अवधि में समाधान नहीं निकलने पर व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन टकराव नहीं, बातचीत के जरिए समाधान चाहता है। अभियान के दौरान दुकानदारों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए एसोसिएशन को समर्थन दिया।

