Author: Nizam Khan

स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पूर्वी भारत के खिलाड़ियों का जुटान राष्ट्र संवाद सं रांची: पुराना विधानसभा परिसर में आयोजित 4th ईस्ट इंडिया एवं झारखंड स्टेट स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर और असम सहित सात राज्यों के करीब 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के अंतर्गत पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन…

Read More

सड़क सुरक्षा पर सख्ती, जागरूकता और नियम पालन के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा की गई और जागरूकता बढ़ाने के साथ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई तथा रोड साइनेज की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। विगत माह चलाए गए वाहन जांच अभियान में 626 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 135 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 8.73 लाख रुपये का ऑनलाइन चालान किया…

Read More

नशा मुक्ति पर जोर, सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिले को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में छात्रों के बीच नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही गांधी मैदान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अवैध शराब बिक्री और जुए के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य…

Read More

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन जांच अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत सभी प्रखंडों की 118 पंचायतों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष जांच दल पेयजल स्रोतों की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अभियान के तहत जामताड़ा, नारायणपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर और कुंडहित प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा चापाकल, जल स्रोतों एवं अन्य पेयजल व्यवस्थाओं की…

Read More

बाल संरक्षण पर जोर, जागरूकता और समन्वय बढ़ाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया, जागरूकता कार्यक्रम और लापता बच्चों से संबंधित मामलों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में निर्देश दिया गया कि रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की पारदर्शी तरीके से जांच कर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। विद्यालय स्तर पर बाल विवाह और बाल अधिकारों को लेकर…

Read More

अवैध खनन पर सख्ती, ड्रोन से निगरानी के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कोयला, बालू और पत्थर के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाने तथा दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया। खनन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए ड्रोन के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही नाला थाना क्षेत्र के बंद पड़े खदानों में हो रहे अवैध खनन को रोकने हेतु रात्रि में पुलिस बल और…

Read More

कारा सुरक्षा समिति की बैठक, नए जेल हेतु वैकल्पिक स्थल खोजने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निर्देशों की समीक्षा करते हुए नए जेल निर्माण के लिए प्रस्तावित पाथरचपड़ा स्थल को अनुपयुक्त पाए जाने पर वैकल्पिक जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि जेल निर्माण के लिए लगभग 30 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। उपायुक्त ने मंडल कारा में बंदियों के लिए नियमित काउंसलिंग एवं मनोवैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बंदियों के कौशल विकास…

Read More

कुटीया में रहने वाले नंदलाल बेसरा के मामले पर पंचायत सचिव ने रखा अपना पक्ष राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर पंचायत के कमलिया गांव के टोला कटपहाड़ी निवासी नंदलाल बेसरा लंबे समय से एक कुटिया में रहने को मजबूर हैं। उनकी दयनीय स्थिति को हाल ही में राष्ट्र संवाद ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। इस मामले पर पंचायत सचिव परमेश्वर मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदलाल बेसरा का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जैसे…

Read More

झारखंड विधानसभा की समितियों की कार्यप्रणाली सुधार पर चर्चा राष्ट्र संवाद सं रांची: विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा स्थित समिति कक्ष में नवगठित सभी विधानसभा समितियों के सभापतियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने पर विचार करना था। अध्यक्ष ने सभी सभापतियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य शामिल होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि दोनों पक्ष राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करें।…

Read More

जामताड़ा में ‘पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा’ के तहत सघन जांच अभियान शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के 118 पंचायतों में पेयजल स्रोतों की सघन जांच शुरू की गई। अभियान के पहले दिन विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पेयजल स्रोतों की स्थिति का आकलन किया गया तथा पंचायत भवनों…

Read More