भाजपा स्थापना दिवस के पूर्व जामताड़ा में चला स्वच्छता अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुकुमार सरखेल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने से पहले सभी मंडल और जिला कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कार्यालय को सजाने के लिए लाइटिंग और फूलों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा में शिक्षक संघ की बैठक, समस्याओं पर बनी रणनीति राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरुण कुमार मण्डल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके समाधान पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों की पदोन्नति, प्रसून घोष के बकाया वेतन भुगतान, राजेन्द्र शर्मा के बंद वेतन को पुनः चालू कराने सहित कई अन्य लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से…
नन्ही प्रतिभा जश्मिन खातून ने राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय विक्रमपुर की कक्षा दूसरी की छात्रा जश्मिन खातून उर्फ फलक ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी विषय में राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उसकी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद आजाद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता…
कुंडहित में किसानों को मिला सोलर पंप सेट, किसान समृद्धि योजना से बढ़ेगी आय राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड में किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत सोलर पंप सेट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम बीटीएम सुजीत कुमार सिंह और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र के चयनित किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप सेट प्रदान किए गए, जिससे उन्हें सिंचाई के लिए अब बिजली और डीजल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान बीटीएम…
सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली, “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे, आज पोटका में होगा समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा, रविवार पोटका प्रखंड के सहारजुड़ी गांव से रविवार को दो दिवसीय (29-30 मार्च) पर्यावरण जागरूकता रैली की शुरुआत की गई। रैली के दौरान “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के नारे गूंजते रहे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण चेतना केन्द्र, बड़ा सिकदी के निदेशक सिदेश्वर सरदार एवं सलाहकार विभीषण सरदार के नेतृत्व में निकाली गई यह मोटरसाइकिल रैली पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों—पड़वाकोचा, पोड़सा, जामडीह, गौड़ग्राम और बोराकाटा—में पहुंची। इस दौरान गांव-गांव…
झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मिले सीता राम हासदा, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नरवा पहाड़/रांची पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा निवासी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह आदिवासी नेता सीता राम हासदा ने शनिवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान पोटका क्षेत्र में झामुमो संगठन को मजबूत करने समेत विभिन्न सांगठनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सीता राम हासदा ने क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों और अपनी समस्याओं को भी केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा। इस…
अलविदा ‘टेक्सटाइल किंग’: उद्योगपति डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन, शोक में डूबा व्यापार जगत! राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई (इंद्र यादव) भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और ‘रेमंड’ समूह को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले डॉ. विजयपत कैलाशपत सिंघानिया अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से न केवल व्यापार जगत, बल्कि उनके चाहने वालों में भी गहरा दुख है। डॉ. सिंघानिया को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। एक युग का अंत डॉ. विजयपत सिंघानिया केवल एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता और बड़े दिल वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में…
सैल्यूट तिरंगा के सेवा शिविर में सभी पार्षदों एवं अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा जुगसलाई गौशाला चौक पर सेवा शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल सारंगी,जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह जी के द्वारा किया गया ।सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी पार्षदों अनिल मोदी,मुन्ना अग्रवाल,राखी सिंह,नेहा सिंह, सुरेन्द्र सिंह रेखी,शिल्पा तापड़िया, समाजसेवी बड़े लाल…
रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। विवेक जैन। रोहिणी सेक्टर 11 के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल द्वारा पंजाबी बाग क्लब ऑड़िटोरियम में स्कूल के वार्षिक उत्सव 2026 और ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, स्कूल यात्रा केे सुमित वर्मा, एक्टर जुनैद खान, प्रधानाचार्य पूजा सभरवाल, नटराज आर्ट के डाक्टर लक्की कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग…
उदयास्त आलिबाट के सहयोग से पुस्तक विमोचन कवयित्री डॉ. मंजुला गोस्वामी की कृति “अनुभवोर एभुमुकी” का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता गुवाहाटी, २७ मार्च: विशिष्ट समाजसेविका, लेखिका और कवयित्री डॉ. मंजुला गोस्वामी के कविता संग्रह “अनुभवोर एभुमुकी” का विमोचन किया गया। स्वैच्छिक संस्था ‘उदयास्त आलिबाट’ के सौजन्य से दिसपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रसिद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. दयानंद पाठक ने इस पुस्तक का लोकार्पण किया। पुस्तक का विमोचन करते हुए डॉ. पाठक ने अपने संबोधन में कहा, “मनुष्य का पूरा जीवन ही एक कविता है। जीवन की कई अनकही बातें कवि अपनी कविताओं के माध्यम से…
