Author: Nizam Khan

जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक: खराब सीडी रेशियो पर सख्ती, बैंकों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों के कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा, पीएम सूर्यघर योजना, सीडी रेशियो, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, मुद्रा लोन और स्वनिधि योजना सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान जिले का सीडी रेशियो राज्य में सबसे निचले स्तर पर पाए जाने पर नाराजगी…

Read More

जामताड़ा में रोजगार मेला: 26 युवाओं को मिली नौकरी, 41 शॉर्टलिस्ट राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जिला नियोजनालय के सौजन्य से किया गया, जिसका शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने किया। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान कुल 26 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया, जबकि 41 युवाओं को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले में…

Read More

जामताड़ा में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिले के एसजीएसवाई सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी रवि आनंद ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जनगणना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार आंकड़ों का संग्रहण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। सभी प्रगणकों को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए डेटा एकत्र करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और…

Read More

जामताड़ा में भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान में तेजी के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में भू अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। बैठक में जिले में संचालित मोर्थ (MoRTH) सहित विभिन्न पथ निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़, बेवा बाईपास, नाला-मोहनबांक, जामताड़ा जेल रोड, नाला अफजलपुर, नारायणपुर तरनी पथ, जुम्मन मोड़, निर्मल महतो, वीरग्राम निरसा तथा कंबाइंड बिल्डिंग सड़क सहित अन्य परियोजनाओं में भू अर्जन…

Read More

विश्व जल दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जल संरक्षण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल संरक्षण और संचयन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। संबोधन के दौरान कहा गया कि बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवनशैली के कारण पानी की खपत तेजी से बढ़ी है, जिससे जल संकट की आशंका भी बढ़ रही है। लोगों…

Read More

जामताड़ा में पीडीएस डीलरों की बैठक, शत-प्रतिशत राशन वितरण के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र सोरेन की अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यभार संभालने के बाद डीलरों के साथ यह उनकी पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें जामताड़ा नगर, ग्रामीण और मिहिजाम क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार शामिल हुए। बैठक में खाद्यान्न उठाव और वितरण की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अयोग्य कार्डधारियों की पहचान पर विशेष जोर दिया गया। आयकर या…

Read More

पविया में समावेशी शिक्षा पर कार्यशाला, दिव्यांग बच्चों के लिए संवेदनशील शिक्षण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पविया में प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा पर आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था। कार्यशाला में बताया गया कि समावेशी शिक्षा का मतलब केवल दिव्यांग बच्चों को स्कूल तक लाना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा अनुकूल वातावरण देना है, जहां वे बिना भेदभाव के सहज रूप से सीख सकें। शिक्षकों को…

Read More

जामताड़ा में अनुश्रवण समिति की बैठक, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह पाठशाला को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कृषक पाठशाला से जुड़े कार्यों के लिए चयनित संस्थाओं—जीवन ज्योति केंद्र, रांची और सिद्ध कान्हु अल्पसंख्यक विकास समिति, जामताड़ा—द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार कई कार्य पूरे किए जा चुके…

Read More

फतेहपुर मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत फतेहपुर मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। 24 घंटे चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला संयोजक सह जिला महामंत्री मितेश शाह ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं को अनुशासित और संयमित बनाता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में सात विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और कार्यकर्ता “नेशन फर्स्ट, पार्टी…

Read More

ईद उल फितर पर खानक़ा-ए-बोखारिया में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, पीर साहब से दुआओं की दरख्वास्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा/बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के गाईसाड़ा शरीफ स्थित खानक़ा-ए-बोखारिया में ईद उल फितर के मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद झारखंड और बंगाल के विभिन्न इलाकों से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और गद्दे नसीन हजरत सैयद मौलाना सैफुल हुसैन साहब बोखारी जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ईद की खुशियों के बीच खानक़ा का माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंगा हुआ नजर आया। दूर-दराज से आए लोगों…

Read More