Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली, “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे, आज पोटका में होगा समापन
    Breaking News झारखंड

    सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली, “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे, आज पोटका में होगा समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली, “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे, आज पोटका में होगा समापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा, रविवार
    पोटका प्रखंड के सहारजुड़ी गांव से रविवार को दो दिवसीय (29-30 मार्च) पर्यावरण जागरूकता रैली की शुरुआत की गई। रैली के दौरान “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के नारे गूंजते रहे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
    पर्यावरण चेतना केन्द्र, बड़ा सिकदी के निदेशक सिदेश्वर सरदार एवं सलाहकार विभीषण सरदार के नेतृत्व में निकाली गई यह मोटरसाइकिल रैली पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों—पड़वाकोचा, पोड़सा, जामडीह, गौड़ग्राम और बोराकाटा—में पहुंची। इस दौरान गांव-गांव में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।
    अभियान के दौरान सिदेश्वर सरदार और विभीषण सरदार ने ग्रामीणों को बताया कि अंधाधुंध जंगल कटाई के कारण जल, जंगल और जमीन पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने ग्राम सभा और वन सुरक्षा समिति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और लोगों को इसके प्रति सजग रहने की अपील की।
    उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी कंपनियां गांवों में प्रवेश कर पत्थर खनन के माध्यम से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं, जो क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसके कारण ग्रामीणों की आजीविका पर भी संकट उत्पन्न हो रहा है।
    रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “पेड़ लगाओ–प्रदूषण भगाओ”, “जंगल बचेगा–धरती बचेगी”, “एक पेड़ सौ उपचार”, “शुद्ध हवा–जीवन अपार” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।
    यह रैली सोमवार को बोराकाटा से पोटका पहुंचकर संध्या समय संपन्न

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो प्रखंड कमिटी के निरीक्षण में सीएचसी भवन का निर्माण कार्य बहुत ही घटिया पाया गया
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा मुसाबनी शाखा का गठन, नवमनोनीत पदाधिकारियों का जिला पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.