सैल्यूट तिरंगा के सेवा शिविर में सभी पार्षदों एवं अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा जुगसलाई गौशाला चौक पर सेवा शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
जिसका विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल सारंगी,जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह जी के द्वारा किया गया ।सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी पार्षदों अनिल मोदी,मुन्ना अग्रवाल,राखी सिंह,नेहा सिंह, सुरेन्द्र सिंह रेखी,शिल्पा तापड़िया, समाजसेवी बड़े लाल दुबे,गम्हरिया के स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मी कुमारी , राखी श्रीवास्तव को क्रमशः अंग वस्त्र एवं चुनरी देकर सम्मानित किया गया साथ ही गौशाला चौक से गुजरने वाले सभी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष,सदस्यों एवं शहर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
सेवा शिविर में आइसक्रीम शर्बत,चना , गुड एवम फल का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम को, सफल बनाने में समाजसेवी बिनोद उपाध्याय, कौलेश्वर पांडेय, मनोज उपाध्याय उपेंद्र पांडेय योगिंदर सिंह,मनोज श्रीवास्तव,,सुजय कर रंजीत सिंह,रविकांत पांडे ,मोनू तिवारी , बंटी सिंह,विवेक सिंह, बुलेट तिवारी,, आशु परिहार सहित कई अन्य लोगों का रहा ।

