Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन
    Breaking News झारखंड

    रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नई दिल्ली। विवेक जैन। रोहिणी सेक्टर 11 के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल द्वारा पंजाबी बाग क्लब ऑड़िटोरियम में स्कूल के वार्षिक उत्सव 2026 और ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, स्कूल यात्रा केे सुमित वर्मा, एक्टर जुनैद खान, प्रधानाचार्य पूजा सभरवाल, नटराज आर्ट के डाक्टर लक्की कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों के ग्रेजुएशन समारोह का भी शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना समीक्षा सुनीता गुप्ता की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आये अतिथियों ने छोटे-छोटे बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रस्तुति की जमकर सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल एक अग्रणी शिक्षण संस्थान है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कारों का समावेश कर बच्चों को एक मजबूत भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये और उनको पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता व विद्यालय प्रबंधन समिति ने आये सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर पारूल वर्मा उर्फ पॉल सर द्वारा की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर की समीक्षा को मिला गुजरात की क्वीन का खिताब
    Next Article सैल्यूट तिरंगा के सेवा शिविर में सभी पार्षदों एवं अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.