Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!
    झारखंड

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    nizamBy nizamSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!*

     

    *24 से 26 सितंबर तक सात जिलों में बंद का आह्वाहन, पुलिस पर कानून हाथ में लेने का आरोप..!*

     

    *संगठन का आरोप..केरेडारी के जंगल से पुलिस ने पकड़ा, फिर वाराणसी में फर्जी एनकाउंटर में कर दी हत्या..!*

     

    *झारखंड सरकार को ठहराया जिम्मेवार, जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान कि अपील..!*

     

    चतरा : टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में हुई पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद संगठन ने इसे फर्जी एनकाउंटर करार देते हुए विरोध का ऐलान किया है। संगठन की लोहरदगा, लातेहार, महुआडांड़, गारूसीमा, गुमला, पलामू सीमान्त जोनल कमिटी की ओर से जारी बयान में 24 से 26 सितंबर तक चतरा समेत सात जिलों में बंद का आह्वान किया गया है। जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में दावा किया गया है कि बृजेश गंझू के साथ संगठन के रिजनल कमांडर शशिकांत और जोनल कमांडर नथुनी की 10 सितंबर को बातचीत हुई थी। संगठन का आरोप है कि इसके बाद 16 सितंबर को पुलिस ने केरेडारी के जंगल से बृजेश को पकड़कर अपने साथ ले गई, लेकिन काफी तलाश के बावजूद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद संगठन ने दावा किया कि 20 सितंबर को वाराणसी में उसकी हत्या कर दी गई। संगठन ने मुठभेड़ की पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताया है। बयान में कहा गया है कि पुलिस बार-बार कानून अपने हाथ में क्यों ले रही है और ऐसे मामलों पर हाईकोर्ट संज्ञान क्यों नहीं लेता। संगठन ने मुठभेड़ की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग का संकेत दिया है। संगठन की ओर से जारी बयान में 24 से 26 सितंबर तक चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जिलों में बंद का आह्वान किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग
    Next Article सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    Related Posts

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    September 23, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.