Author: Nizam Khan

कस्तूरबा विद्यालय कुंडहित में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित, परीक्षा परिणाम घोषित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुंडहित में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। यह इस शैक्षणिक वर्ष की चौथी एवं अंतिम बैठक थी, जिसमें विद्यालय के समग्र विकास और छात्राओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कक्षा 6 एवं कक्षा 7 की छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। अभिभावकों को छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी दी गई और उनके शैक्षणिक सुधार के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए गए। कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार वेद, विद्यालय की वार्डन डॉ.…

Read More

फतेहपुर के अंधारो गांव में कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड के अंधारो गांव में राजनीतिक उत्साह और जनसमर्थन का प्रभावशाली माहौल देखने को मिला, जब कई सक्रिय और समर्पित नेताओं ने अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर ने क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कार्यक्रम में रवि राय के नेतृत्व में सुनील राय, झरिल राय, रामकृष्ण राय, धनालाल राय, मेघालाल राय, इतवारी राय, सदानंद महतो और श्रवण यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का…

Read More

औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, सिटी हॉस्पिटल सील करने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासन द्वारा सिटी हॉस्पिटल, मंगलम नेत्रालय और करमाटांड़ स्थित सिटी मेडिसिन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिटी हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया और अस्पताल संचालन में कई मानकों का उल्लंघन सामने आया। अस्पताल बिना स्वीकृत नक्शे के संचालित हो रहा था तथा दवा दुकान भी बिना लाइसेंस…

Read More

जिला परिषद अध्यक्ष पद पर दीपिका बेसरा निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई। निर्वाचन कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने की। पूरे प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक औपचारिकताओं को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विधिसम्मत तरीके से पूरा किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक अभ्यर्थी, श्रीमती दीपिका बेसरा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की संवीक्षा के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र…

Read More

जामताड़ा में जनता दरबार: 60 से अधिक मामलों की सुनवाई, कई का ऑन द स्पॉट समाधान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 60 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। प्रशासन द्वारा कई मामलों का त्वरित समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में मतदाता सूची से नाम हटाने, भूमि विवाद, मारपीट, भू-अर्जन मुआवजा, अत्यधिक बिजली बिल, खराब चापाकल, राशन नहीं मिलने तथा आवास…

Read More

जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक: खराब सीडी रेशियो पर सख्ती, बैंकों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों के कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा, पीएम सूर्यघर योजना, सीडी रेशियो, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, मुद्रा लोन और स्वनिधि योजना सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान जिले का सीडी रेशियो राज्य में सबसे निचले स्तर पर पाए जाने पर नाराजगी…

Read More

जामताड़ा में रोजगार मेला: 26 युवाओं को मिली नौकरी, 41 शॉर्टलिस्ट राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जिला नियोजनालय के सौजन्य से किया गया, जिसका शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने किया। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान कुल 26 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया, जबकि 41 युवाओं को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले में…

Read More

जामताड़ा में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिले के एसजीएसवाई सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी रवि आनंद ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जनगणना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार आंकड़ों का संग्रहण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। सभी प्रगणकों को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए डेटा एकत्र करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और…

Read More

जामताड़ा में भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान में तेजी के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में भू अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। बैठक में जिले में संचालित मोर्थ (MoRTH) सहित विभिन्न पथ निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़, बेवा बाईपास, नाला-मोहनबांक, जामताड़ा जेल रोड, नाला अफजलपुर, नारायणपुर तरनी पथ, जुम्मन मोड़, निर्मल महतो, वीरग्राम निरसा तथा कंबाइंड बिल्डिंग सड़क सहित अन्य परियोजनाओं में भू अर्जन…

Read More

विश्व जल दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जल संरक्षण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल संरक्षण और संचयन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। संबोधन के दौरान कहा गया कि बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवनशैली के कारण पानी की खपत तेजी से बढ़ी है, जिससे जल संकट की आशंका भी बढ़ रही है। लोगों…

Read More