Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण, सुसज्जितीकरण और नए हॉल निर्माण के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण, सुसज्जितीकरण और नए हॉल निर्माण के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण, सुसज्जितीकरण और नए हॉल निर्माण के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने बुधवार को अग्निशामक कार्यालय के समीप स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी की व्यवस्था, सुविधाओं और विकास की संभावनाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    निरीक्षण के क्रम में भवन प्रमंडल को लाइब्रेरी परिसर के सुसज्जितीकरण के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सके। साथ ही लाइब्रेरी के पीछे उपलब्ध खाली स्थान पर एक बड़े अतिरिक्त हॉल के निर्माण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया, जिससे भविष्य में अधिक लोगों को सुविधा मिल सके।

    इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में ओपन थिएटर के निर्माण को लेकर भी पहल की गई। इसके लिए अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर उपयुक्त जमीन चिन्हित करने और निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

    निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अंचल अधिकारी सहित भवन प्रमंडल के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन ने जिले में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन्म-मृत्यु ऑनलाइन निबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article तकनीकी विभागों की योजनाओं की समीक्षा, प्रगति तेज करने के निर्देश

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.