डीसी और एसपी के हाथों सम्मानित हुए फतेहपुर प्रखंड के प्रधान लिपिक अबरार अहमद खान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: लोकतंत्र के महापर्व के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित करने के क्रम में फतेहपुर प्रखंड के प्रधान लिपिक अबरार अहमद खान को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिला निर्वाचन कार्य में उनकी सक्रिय भूमिका, समर्पण और जिम्मेदारियों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रदान किया गया। जिला में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से अबरार अहमद खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग-ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समाहरणालय सभागार में मिहिजाम नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयश्री देवी सहित 20 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई, जबकि एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं 16 वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को नगर विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की…
जामताड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारी तेज राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला समाहरणालय सभागार में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा आगामी टीकाकरण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीका 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दिया जाता है। प्रथम चरण में 14 से 15 वर्ष आयुवर्ग की करीब 8518 चिन्हित बच्चियों का टीकाकरण किया…
जामताड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कई क्षेत्रों में धीमी प्रगति पर नाराजगी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति, विभिन्न टास्क फोर्स, रोगी कल्याण समिति, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान रूटीन टीकाकरण, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, परिवार नियोजन, गैर संचारी रोग, ई-संजीवनी तथा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जैसे प्रमुख क्षेत्रों की प्रगति का आकलन किया गया। कई महत्वपूर्ण पैरामीटर, जैसे मातृ स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव,…
जामताड़ा में आरडीएसएस कार्यों की समीक्षा, बिना एनओसी काम पर सख्ती राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के तहत आरडीएसएस योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ प्रगति और कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बिना एनओसी और प्रशासनिक अनुमति के बिजली पोल लगाने एवं अन्य विद्युतीकरण कार्य किए जाने पर नाराजगी जताई गई। कई शिकायतों में यह सामने आया कि निजी और सरकारी जमीन पर बिना समुचित प्रक्रिया अपनाए कार्य…
लोकतंत्र के महापर्व में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान: जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक हुए सम्मानित जामताड़ा। नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति को जामताड़ा के उपायुक्त रवि आनंद द्वारा सम्मानित किया गया। नगर भवन, जामताड़ा में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं कुशल प्रबंधन की सराहना की गई। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में सभी विभागों का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिसमें शिक्षा…
उपायुक्त ने निर्माणाधीन पुलों का किया निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी पुल की खामियों को राष्ट्र संवाद भी दिखाया था प्रमुखता से राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज जामताड़ा प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन पुलों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इनमें दो पुल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) द्वारा तथा एक विशेष प्रमंडल के माध्यम से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पुल निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की। बुधूडीह स्थित एनएच-419 पर निर्माणाधीन पुल के एक…
जल अर्पण दिवस पर जल संरक्षण का संदेश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में “जल महोत्सव पखवाड़ा” (08 से 22 मार्च 2026) के अंतर्गत 18 मार्च को नाला प्रखंड के धोबना पंचायत स्थित छोटलिया ग्राम में जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कास्ता धोबना बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जल शोधन संयंत्र में किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। समारोह के दौरान जल रक्षा सूत्र बांधा गया, जलसहिया को जल जांच किट वितरित की गई तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।…
उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुद्राक्षीपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुद्राक्षीपुर में वार्षिक उत्सव के तहत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर “सेलिब्रेशन ऑफ कल्चरल, एकेडमिक, स्पोर्ट्स एंड एनुअल डे” के अंतर्गत छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम, एफएलएन मेला, स्कूल कन्वेंशन इवेंट, स्कूल ट्यूनिंग प्रोग्राम तथा कम्युनिटी पार्टिसिपेशन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय दिया। विद्यालय परिवार एवं…
बाल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर बिहार–झारखण्ड समितियों की बैठक राष्ट्र संवाद सं रांची: बिहार विधान परिषद् की “बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति” अध्ययन यात्रा के क्रम में झारखण्ड की राजधानी राँची पहुँची। इस दौरान झारखण्ड विधान सभा की सिस्टर कमिटी के साथ एक शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झारखण्ड विधान सभा स्थित प्रशासनिक कक्ष में अपराह्न 1:00 बजे भोजनावकाश के दौरान संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सभापति कल्पना सोरेन मुर्मू द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत एवं सम्मान के साथ की गई। इसके पश्चात दोनों राज्यों की समितियों ने बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों…
