श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
वीरपुर बेगूसराय

प्रखंड क्षेत्र के डीह पर गुरुवार से शुरू हो रहे 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा गांव के विभिन्न सड़कों से भ्रमण करते हुए कथा यज्ञ अस्थल पर कलश को कुंवारी कन्याओं ने स्थापित किया। मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच संजय सिंह,मनटुन सिंह, प्रमोद झा आदि लोगों ने बताया कि कथा वाचिका कंचन के द्वारा 24 सितंबर से 30 सितंबर तक शाम 4 बजे से देर शाम तक प्रवचन किया जाएगा। जिसके लिए 251 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा और भगवान श्रीकृष्ण समेत राधा रानी की मन मोहक झांकियां गाजे बाजे के साथ निकाली गई है। झांकी में सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु शामिल थे।

