Author: Nizam Khan

जामताड़ा पुलिस को मिले 14 नए वाहन, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 14 नए चारपहिया वाहनों को 18 मार्च 2026 को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। वाहनों को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पुलिस सेवा में शामिल किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि नए वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। इससे न केवल शहरी…

Read More

त्योहारों को लेकर जामताड़ा में शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आगामी ईद उल फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व के अनुभवों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष…

Read More

कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड के खामारबाद पंचायत अंतर्गत कालूपहाड़ी गांव में स्थित कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। आसपास के गांवों सहित दूर-दूर से आए श्रद्धालु पूरे मनोयोग के साथ कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे थे। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रसिद्ध…

Read More

फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड के सिमलडूबी और बावनडीहा पंचायत में डीडीसी निरंजन कुमार ने डॉ. अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों के घर जाकर आवेदनों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों की पहचान, दस्तावेज़ सत्यापन और भौतिक निरीक्षण किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और योग्य गरीबों को ही मिले। जांच में आवेदकों के आधार कार्ड, बैंक खाता और वर्तमान आवास की स्थिति की पुष्टि की गई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी त्रुटि या…

Read More

विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों ने दिया सेवा का संदेश राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सेवा और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। शिविर में जनप्रतिनिधियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को मानवता और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान और जीवनदायी कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने की…

Read More

जामताड़ा में युवाओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 16 से 35 वर्ष के युवाओं को मिलेगा लाभ, 3 से 6 माह का प्रशिक्षण; दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन जामताड़ा जिले के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT), भारत सरकार के सहयोग से नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का संचालन एसआरएनबीएस सर्विसेज फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। संस्थान के एमडी रवीन्द्र नाथ पंडित ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल और तकनीकी कौशल प्रदान…

Read More

5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं ​जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसे जान से मारने के प्रयास का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, जिसकी पहचान विधान बावरी के रूप में हुई है,उनको गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया है।​परिजनों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची सुबह अपने घर के बाहर कुछ ही दूरी पर…

Read More

जामताड़ा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में घरेलू एलपीजी रसोई गैस की उपलब्धता और सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित गोपनीय आवासीय कार्यालय प्रकोष्ठ में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एलपीजी गैस की सप्लाई चेन, डिपो, गैस भंडारण, उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की आपूर्ति, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तथा प्रतीक्षा अवधि जैसे विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एजेंसी संचालकों से मैनपावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और वितरण व्यवस्था की जानकारी…

Read More

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला, आधुनिक खेती की तकनीकों से रूबरू हुए किसान, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्र संवाद सं राँची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 14 से 16 मार्च तक आयोजित एग्रोटेक किसान मेला किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए ज्ञान, नवाचार और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा। तीन दिवसीय इस मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और आधुनिक व वैज्ञानिक खेती की नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवींद्रनाथ महतो की उपस्थिति ने मेले की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने मेले में लगाई गई…

Read More

जामताड़ा में साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड के साथ पकड़ा। छापेमारी अभियान का नेतृत्व साइबर अपराध थाना के प्रभारी प्रशांत कुमार ने किया। पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर–पतरोडीह जाने वाली ग्रामीण सड़क के पास संथाल टोला चरकी गांव स्थित सूखा तालाब के…

Read More