5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसे जान से मारने के प्रयास का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, जिसकी पहचान विधान बावरी के रूप में हुई है,उनको गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया है।परिजनों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची सुबह अपने घर के बाहर कुछ ही दूरी पर खेल रही थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो उसकी मां उसे खोजने के लिए घर के पीछे की ओर गई। वहां का दृश्य देख मां के होश उड़ गए; आरोपी मासूम के साथ जबरदस्ती कर रहा था। परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना जामताड़ा थाना पुलिस को दी और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जामताड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
