Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाकी वर्दी के पीछे छिपी पीड़ा को समझने की जरूरत : 24 घंटे ड्यूटी कर निभा रहे हैं पुलिसकर्मी अपना दायित्व
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खाकी वर्दी के पीछे छिपी पीड़ा को समझने की जरूरत : 24 घंटे ड्यूटी कर निभा रहे हैं पुलिसकर्मी अपना दायित्व

    News DeskBy News DeskMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खाकी वर्दी के पीछे छिपी पीड़ा को समझने की जरूरत : 24 घंटे ड्यूटी कर निभा रहे हैं पुलिसकर्मी अपना दायित्व
    अमन शांडिल्य
    अक्सर समाज में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन खाकी वर्दी पहनकर दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारी और जवानों की वास्तविक पीड़ा और संघर्ष को समझना भी उतना ही जरूरी है। सड़क पर खड़े होकर यातायात नियंत्रित करने से लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक, पुलिसकर्मी 24 घंटे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

    कई बार मौसम की परवाह किए बिना, धूप-बारिश और कड़ाके की ठंड में भी पुलिसकर्मी सड़कों पर डटे रहते हैं। त्योहारों, विशेष आयोजनों और आपात स्थितियों में उनकी ड्यूटी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस पदाधिकारी और जवानों का कहना है कि किसी भी प्रकार का प्रश्न उठाने से पहले लोगों को उनकी परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है।
    हालांकि यह भी सच है कि कुछ अपवाद पुलिसकर्मी ऐसे भी होते हैं जो अपने व्यवहार से पूरे विभाग को बदनाम करने से नहीं चूकते, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश पुलिसकर्मी और पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

    पुलिसकर्मियों का कहना है कि खाकी वर्दी केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और देश की सुरक्षा के प्रति एक समर्पण है। कई बार उन्हें अपने परिवार से दूर रहकर भी लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है, ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके।
    समाज के विभिन्न वर्गों ने भी माना कि पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को समझना और उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनता और पुलिस के बीच आपसी विश्वास और सहयोग से ही कानून-व्यवस्था मजबूत रह सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक, 163 लाइसेंसी व 12 गैर-लाइसेंसी अखाड़ों ने लिया हिस्सा

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.