Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित
    Breaking News Headlines

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर की दान पेटी में पिछले पांच वर्षों के दौरान जमा नकदी और चढ़ावे में मिले सोने-चांदी के आभूषणों का विशेष ऑडिट कराने का फैसला किया है.

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच वर्षों के दान का ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं. माना जा रहा है कि इस जांच के बाद घोटाले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब राज ठाकरे ने दावा किया कि सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जा रही थी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र भी भेजा गया था, जिसमें मंदिर कर्मचारियों की संलिप्तता का उल्लेख था.

    राज ठाकरे के अनुसार, जिन कर्मचारियों पर चोरी का संदेह था, उनके पकड़े जाने के बाद मंदिर में मिलने वाले दान की औसत राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. वहीं सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने स्वयं मई महीने में कानून एवं न्याय विभाग को पत्र लिखकर पिछले पांच वर्षों के दान का विस्तृत ऑडिट कराने का अनुरोध किया था.

    ट्रस्ट अध्यक्ष सदा सरवणकर और ट्रस्टी राहुल लोंढे के अनुसार, दान राशि में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमुख विश्वास नांगरे पाटिल से शिकायत की गई थी, जिसके बाद मंदिर में अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा तैनात की गई.

    मार्च में दान पेटी से नकदी गायब होने का मामला सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुछ कर्मचारी छोटी दान पेटियों से नकदी निकालते हुए दिखाई दिए. इसके बाद एसीबी की निगरानी में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजन पेंडुलकर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अब तक इस मामले में 46 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है. ट्रस्ट ने पूरे मामले की सीआईडी जांच कराने की भी मांग की है.

    मंदिर प्रशासन के अनुसार, दान चोरी के अलावा ऑनलाइन भुगतान लेकर वीआईपी दर्शन कराने, फूल विक्रेताओं और टैक्सी चालकों के माध्यम से अवैध दर्शन कराने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई की गई है. ट्रस्ट का दावा है कि ऐसी सभी गतिविधियों पर अब रोक लगा दी गई है. सदा सरवणकर ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए कुछ कर्मचारियों के संबंध पूर्व ट्रस्ट बोर्ड और शिव सेना (यूबीटी) से जुड़े लोगों से थे. हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMeta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम
    Next Article उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    Related Posts

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    September 29, 2026

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    September 29, 2026

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.