Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लोकआस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अर्पण परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

    सेवा शिविर के दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच पूजा-अर्चना के लिए दीया-बाती, अगरबत्ती, कपूर, माचीस, गाय का दूध, दातून तथा जलावन हेतु आम की लकड़ी का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए जलेबी, विशेष कचौड़ी एवं चाट की व्यवस्था की गई, ताकि महापर्व के अवसर पर घाट पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    वहीं, अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के पश्चात सेवा का क्रम जारी रखते हुए अर्पण परिवार द्वारा शिविर में खिचड़ी, सब्जी एवं खीर का प्रसाद तैयार कर अर्पण परिवार के सदस्यों, आसपास के अन्य सेवा शिविरों के सदस्यों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रेमपूर्वक वितरित किया गया।

    इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, पप्पू राव, महेश मिश्रा, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, बिकास मजुमदार, मन्नु ढोके, कंचन बाग, गणपत नाग, अनूज मिश्रा, रामा राव, शुरू पात्रों, सौरव रजक, अविनाश सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

    अर्पण परिवार छठ पूजा सेवा शिविर स्वर्णरेखा घाट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
    Next Article पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    Related Posts

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    November 17, 2026

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    November 17, 2026

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    November 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

    12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

    जलजमाव को लेकर सांसद-विधायक का पुतला फूंका, अस्थि गंदे पानी में विसर्जित

    बरियारपुर पश्चिमी गांव स्थित भुसकार में आग लगने से पशुचारा राख

    जानो अपना लोकतंत्र, पहचानो अपना मताधिकार कार्यक्रम का शुभारंभ

    छात्र-छात्राओं को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प।

    उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.