
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
खोदावंदपुर/बेगूसराय। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 12 निवासी स्वर्गीय रामरक्षा महतो के पुत्र मनोज महतो के भुसकार में बीती रात अचानक आग लग गयी. इस घटना में भुसकार सहित उसमें रखा पशुचारा जलकर नष्ट हो गया. स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित मनोज महतो ने बरियारपुर पूर्वी गांव निवासी श्याम रजक के पुत्र सूरज कुमार और नीरज कुमार पर पटाखों के कारण आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना की शिकायत करने पर दोनों युवकों ने उनकी पत्नी किरण देवी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

