

जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन के आयोजन संवाद-2026 के तीसरे दिन आदिवासी विरासत, सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने पारंपरिक चिकित्सा, लोककला, बुनाई, मौखिक परंपराओं और सामुदायिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विचार साझा किए। संवाद फेलोशिप के तहत 13 सामुदायिक प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें आदिवासी परंपराओं के दस्तावेजीकरण और संरक्षण पर जोर दिया गया। वहीं, पांच फिल्मों के प्रदर्शन के जरिए आदिवासी जीवन, पहचान और महिलाओं की भूमिका को सामने लाया गया। कार्यक्रम में मेघालय, नगालैंड और गुजरात के पारंपरिक व्यंजनों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शाम को ‘रिदम्स ऑफ द अर्थ’ के तहत 11 आदिवासी संगीत प्रस्तुतियों ने समुदायों की संस्कृति, प्रकृति और संघर्ष की कहानियों को सुरों के माध्यम से जीवंत किया।

