फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच
फतेहपुर
फतेहपुर प्रखंड के सिमलडूबी और बावनडीहा पंचायत में डीडीसी निरंजन कुमार ने डॉ. अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों के घर जाकर आवेदनों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों की पहचान, दस्तावेज़ सत्यापन और भौतिक निरीक्षण किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और योग्य गरीबों को ही मिले। जांच में आवेदकों के आधार कार्ड, बैंक खाता और वर्तमान आवास की स्थिति की पुष्टि की गई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी त्रुटि या अनियमितता की स्थिति में तुरंत सुधार किया जाए। मौके पर प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर तापस लायक भी उपस्थित थे।

