Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर
    Breaking News Business Headlines

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई, छह अगस्त (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद भू-राजनीतिक जोखिम बने रहने से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 95.17 पर पहुंच गया।

    अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.13 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.17 प्रति डॉलर तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है।

    रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

    इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 99.72 पर पहुंच गया।

    अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

    घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 16.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,641 अंक पर कारोबार कर रहा था।

    शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 943.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं
    Next Article झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Related Posts

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    November 17, 2026

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    November 17, 2026

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    November 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    55Bet account verification and when you need it

    Magius apuesta deportiva junto al casino para jugadores en España

    How BetBlast Handles Withdrawals and Identity Checks for UK Players

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

    12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

    जलजमाव को लेकर सांसद-विधायक का पुतला फूंका, अस्थि गंदे पानी में विसर्जित

    बरियारपुर पश्चिमी गांव स्थित भुसकार में आग लगने से पशुचारा राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.