फतेहपुर के सरसबाद गांव में राशन डीलर सुनील सिंह का निधन, शोक की लहर
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड के सरसबाद गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। गांव के राशन डीलर सुनील सिंह का बुधवार तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था।
उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सुनील सिंह अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन को समाज और स्थानीय लोगों ने बड़ी क्षति बताया है।
डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद और मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील सिंह का निधन एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सभी ने उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की है।

