पेयजल संकट निवारण पखवाड़ा: खराब चापाकलों की सूची बनाकर शीघ्र मरम्मत के निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा/कुंडहित: शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने कुंडहित प्रखंड के दौ पंचायत बागडेहरी एंव बनकाटी में गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया.इस दौरान क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार की गई.बैठक में पेयजल विभाग के कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए सभी खराब चापाकलों की यथाशीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े.
मौके पर संबंधित पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य,जल सहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
फोटो बनकाटी पंचायत में बैठक करते बीडीओ जमाले राजा

