Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेल जगत ने राजीव रंजन मिश्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    खेल जगत ने राजीव रंजन मिश्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 10, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खेल जगत ने राजीव रंजन मिश्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: ऐतिहासिक गांधी मैदान में जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में दिवंगत सचिव राजीव रंजन मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, सैकड़ों खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक संवेदना व्यक्त की।

    कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, संयुक्त सचिव भास्कर चांद सहित कई सदस्य और खिलाड़ी मौजूद थे। कुश्ती, हॉकी, ताइक्वांडो, योग, वेटलिफ्टिंग, मलखंभ, वुशु और कैरम संघ के खिलाड़ियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

    दीपक दुबे ने बताया कि 5 अप्रैल को जामताड़ा एवं झारखंड के खेल जगत ने एक अभिभावक खो दिया, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। राजीव रंजन मिश्रा पिछले तीन दशकों से खेल प्रशासन में सक्रिय रहे। उन्होंने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और जिला ओलंपिक संघ के सचिव के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    उनके मार्गदर्शन में जामताड़ा में कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। खेल और खिलाड़ियों के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेयजल संकट निवारण पखवाड़ा: खराब चापाकलों की सूची बनाकर शीघ्र मरम्मत के निर्देश
    Next Article “बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, मेहनत करेंगे तो आप भी बड़े पदाधिकारी बन सकते हैं” — डीईओ चार्ल्स हेम्ब्रम

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.