जामताड़ा में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन निरीक्षण, खराब चापाकल ऑन स्पॉट हुए दुरुस्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत विभिन्न पंचायतों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पेयजल समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आज सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों में वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में जांच दलों ने पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया। जामताड़ा, नारायणपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर और कुंडहित…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा में नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, युवाओं के रोजगार पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की, जिसमें जिले में रोजगार से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नियोजनालय में निबंधित युवाओं की संख्या, रोजगार मेलों के आयोजन, लाइब्रेरी सुविधाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को…
जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहन, बाइक पेट्रोलिंग होगी मजबूत राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले की पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा जामताड़ा पुलिस को 18 नए दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए। इन वाहनों को आज जिला नियंत्रण कक्ष से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में बाइक पेट्रोलिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। इससे शहरी क्षेत्रों के…
अंबेडकर जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण राष्ट्र संवाद सं रांची: संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समरसता, एकता और मानवाधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत…
नाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र संवाद सं नाला/जामताड़ा: अंबेडकर मंच नाला की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राधा विनोद मंडल के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के सामने किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर…
अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जीवनभर कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने लोगों से अपील…
जामताड़ा में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन जांच अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत विभिन्न पंचायतों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी 118 पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अप्रैल को जिले के सभी प्रखंडों में वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में पेयजल स्रोतों की जांच की गई। जामताड़ा सदर, नारायणपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर और कुंडहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में टीमों ने चापाकलों और…
नामुपाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, जयंती पर भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अंबेडकर नगर नामुपाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार और समाजसेवी तरुण गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बाबा…
भेलुवा पंचायत में पेयजल समस्या पर बैठक, अंबेडकर जयंती भी मनाई गई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: प्रखंड कुंडहित के भेलुवा पंचायत सभागार में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर बंद पड़े चापाकलों और पानी टंकियों का सरजमीनी निरीक्षण किया तथा उनकी स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खराब पड़े चापाकलों और जल स्रोतों को चिन्हित किया गया, ताकि उन्हें…
कुंडहित में कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई गई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित मुख्यालय स्थित भारतीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रपट पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर एक दूरदर्शी नेता, महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक भेदभाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हुए समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया और देश…
