पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा सीमा पर सख्ती,एसपी शंभु कुमार सिंह ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के तहत 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जामताड़ा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल से सटे मिहिजाम, नाला, बागडेहरी और कुंडहित थाना क्षेत्रों में सात अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट सक्रिय किए गए हैं। मतदान से 48 घंटे पहले ही सीमाओं को सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इसी क्रम में…
Author: Nizam Khan
मट्टांड़ में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मट्टांड (झिलुवा) में नौ दिवसीय 1008 शिव शक्ति महायज्ञ सह मां पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मट्टांड नदी से जल भरकर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर डीजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचीं। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग…
जामताड़ा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इस बिल के विरोध में वोटिंग के आरोप को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में जामताड़ा महाविद्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने Rahul Gandhi का पुतला दहन किया। कुणाल सिंह ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष द्वारा इस बिल के खिलाफ वोट करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सोच महिलाओं को बराबरी…
झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर हुई ये नियुक्तियां राज्य के लिए अहम हैं और इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों से कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि…
काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के काटना गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिरस में डूबा रहा। कथा का वाचन कौस्तभ बल्लव शास्त्री द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और जीवन के आदर्शों से अवगत कराया। उन्होंने कथा के माध्यम से लोगों को सदाचार, नैतिकता और आध्यात्मिक जीवन…
अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड के अंगूठियां मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनते ही घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना फतेहपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर मीहीजाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मिहिजाम स्थित मोती बाबू मैरेज हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को पास नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 17 अप्रैल को महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बिल प्रस्तावित किया गया था, लेकिन विपक्ष ने इसके विरोध में वोट देकर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम किया। राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और उनकी पार्टी, पहले महिला…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बागडेहरी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बागडेहरी पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों चंद्रवाद, मुड़ाबेड़िया तथा सुद्राक्षीपुर बोर्डर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।जांच के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली। वाहनों की डिग्गी की…
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) ने नई समयावधि के अनुरूप विद्यालयों में कक्षा संचालन हेतु दिए निर्देश गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में _*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) के द्वारा*_ जिले में संचालित सभी कोटि के…
जामताड़ा में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : जिले में 19 अप्रैल 2026 को झारखंड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। कुल 3624 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 2262 और द्वितीय पाली में 2261 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि शेष अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपायुक्त आलोक कुमार ने परियोजना निदेशक जुगनू मिंज के साथ विभिन्न परीक्षा…
