सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सुंदरनगर स्थित जय मां शक्ति कल्याण मंडप परिसर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के दुर्गापूजा पंडाल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, मुखिया पोमा बास्के समेत समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
समिति के संरक्षक संतन ओझा ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को भव्य मंदिर का रूप दिया जा रहा है। पंडाल सीसीटीवी से लैस रहेगा और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महासचिव पप्पु कुमार वर्मा ‘अनमोल’ ने बताया कि महालया से महानवमी तक प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती होगी। सप्तमी से नवमी तक महाप्रसाद और तीन दिवसीय चैतन्य झांकी का आयोजन भी किया जाएगा।

