Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    वाहन के दस्तावेज, विस्फोटक परिवहन की अनुमति और सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 21 सितंबर 2026। तुरामडीह माइंस में कथित रूप से रद्द पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और समाप्त फिटनेस वाले वाहन से विस्फोटक सामग्री के परिवहन के मामले को लेकर वरिष्ठ नेता सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में जितेंद्र सिंह, पप्पू राव, विवेक पांडेय सहित अन्य लोगों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

    ज्ञापन में वाहन संख्या जेएच-05-एएफ-4450 के उपलब्ध अभिलेखों का हवाला देते हुए बताया गया कि वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र “रद्द” दर्ज है। वहीं फिटनेस की वैधता 9 अगस्त 2020 तथा कर की वैधता 9 दिसंबर 2021 तक दर्शाई गई है। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित तारीख पर वाहन के वैध दस्तावेजों और विस्फोटक परिवहन की अनुमति की जांच कराने की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल ने विस्फोटक भंडार पंजी, आरई-6 प्रपत्र, भंडार पंजी, मांग-पत्र, प्रेषण चालान, प्रवेश-पत्र, वाहन लॉगबुक तथा सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखकर उनका सत्यापन कराने का आग्रह किया।

    इसके अलावा विस्फोटक सामग्री जारी करने तथा वाहन की अनुमति और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। विधायक सरयू राय से मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे संबंधित सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष उठाने का भी आग्रह किया गया।

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा
    Next Article सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त अशोक सिंह राघव के न्यूज़ पोर्टल कार्यालय व आवास पर चार थानों की संयुक्त छापेमारी

    पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने दिखाई हरी झंडी

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश, 24 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.