Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    पुलिस-प्रशासन ठान ले तो सट्टेबाजों और ड्रग्स माफियाओं पर लगेगा अंकुश: सरयू राय
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। शहर में सट्टेबाजी, जुआ और ड्रग्स के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अभियान तेज करने की घोषणा की है। बारीडीह स्थित कार्यालय में आयोजित ‘सट्टेबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव’ विषयक गोष्ठी में उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करे तो इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

    सरयू राय ने बताया कि अब हर थाना क्षेत्र में निगरानी समिति गठित की जाएगी, जो सट्टेबाजी और ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिस-प्रशासन से समन्वय करेगी। गोष्ठी में ‘सट्टेबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव क्रांति दल’ का गठन किया गया और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज सिंह को इसका संयोजक बनाया गया।

    विधायक ने कहा कि सट्टेबाजी और ड्रग्स के सामाजिक दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर ‘विचार क्रांति महोत्सव’ आयोजित करने की भी घोषणा की, जिसमें समस्या के कारणों और समाधान पर चर्चा होगी।

    क्रांति दल के संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सेमिनार, नगर एवं मोहल्ला स्तर पर समितियों का गठन और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही एमएलए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर शिकायतकर्ताओं की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही गई है।

    गोष्ठी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सट्टा, जुआ और ड्रग्स के सामाजिक प्रभावों पर अपने विचार रखे।

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त अशोक सिंह राघव के न्यूज़ पोर्टल कार्यालय व आवास पर चार थानों की संयुक्त छापेमारी

    पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने दिखाई हरी झंडी

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश, 24 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.