Author: Nizam Khan

मैट्रिक परीक्षा में आरके प्लस टू हाई स्कूल, नाला का शानदार प्रदर्शन,7 विद्यार्थी जिला में टाॅप टेन में बनाई जगह निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: मैट्रिक परीक्षा 2026 में आरके प्लस टू हाई स्कूल, नाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कुल 499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 390 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं 100 छात्र द्वितीय श्रेणी और 6 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। मात्र 1 छात्र अनुत्तीर्ण रहा, जबकि 2 विद्यार्थी पूरी तरह अनुपस्थित रहे।विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि में…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कुंडहित पुलिस सख्त, चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में कुंडहित पुलिस ने खुदमल्लिका चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मतदान के दिन किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान विशेष रूप से तेज किया गया। यह कार्रवाई जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में संचालित की गई। अभियान के दौरान…

Read More

जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा/रांची: जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। बैठक के दौरान जामताड़ा जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता तक पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही, विधि-व्यवस्था की स्थिति और प्रशासनिक कार्यों से…

Read More

चतरा में 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी गई थी सवा तीन किलो अफीम राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चतरा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कुन्दा थाना क्षेत्र के टिटही भरगाँव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गीला अफीम बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो अपने घर से ही नशे का अवैध व्यापार संचालित कर रहा था। एसपी अनिमेश नैथानी नें बताया कि पुलिस को गुप्त…

Read More

जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने 22 अप्रैल को जिला के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, पुलिस उपाधीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराध, बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी के मामलों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही…

Read More

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा सीमा पर सख्ती,एसपी शंभु कुमार सिंह ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के तहत 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जामताड़ा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल से सटे मिहिजाम, नाला, बागडेहरी और कुंडहित थाना क्षेत्रों में सात अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट सक्रिय किए गए हैं। मतदान से 48 घंटे पहले ही सीमाओं को सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इसी क्रम में…

Read More

मट्टांड़ में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मट्टांड (झिलुवा) में नौ दिवसीय 1008 शिव शक्ति महायज्ञ सह मां पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मट्टांड नदी से जल भरकर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर डीजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचीं। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग…

Read More

जामताड़ा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इस बिल के विरोध में वोटिंग के आरोप को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में जामताड़ा महाविद्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने Rahul Gandhi का पुतला दहन किया। कुणाल सिंह ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष द्वारा इस बिल के खिलाफ वोट करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सोच महिलाओं को बराबरी…

Read More

झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर हुई ये नियुक्तियां राज्य के लिए अहम हैं और इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों से कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि…

Read More

काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के काटना गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिरस में डूबा रहा। कथा का वाचन कौस्तभ बल्लव शास्त्री द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और जीवन के आदर्शों से अवगत कराया। उन्होंने कथा के माध्यम से लोगों को सदाचार, नैतिकता और आध्यात्मिक जीवन…

Read More